आगरा। थाना सिकंदरा के कारगिल पर बृहस्पतिवार रात 11 बजे सड़क पर क्रिसमस मना रहे युवकों के दो गुट भिड़ गए। उनमें मारपीट होने लगी। जमकर लात-घूंसे चले। बाद में मारपीट में कुछ डिलीवरी बाय भी शामिल हो गए। इससे तिराहे पर अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग जुट गए। इस पर पुलिस पहुंच गई। मारपीट करने वाले भाग खड़े हुए। बताया गया है कि मारपीट में युवती और उसके साथ आई एक महिला को चोट लगी। हालांकि उन्होंंने पुलिस से शिकायत नहीं की। उधर, पुलिस ने घटना के बाद बाजार भी बंद करा दिया। इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा का कहना है कि रात 11 बजे के बाद बाजार बंद कराया जाता है। पति-पत्नी के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। मगर किसी ने शिकायत नहीं की है। युवकों में मारपीट की कोई जानकारी नहीं है।