फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दस्तक अभियान आज से शुरू, घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिले में शुक्रवार से दस्तक अभियान की शुरू होगा। इसमें 30 अप्रैल तक दस्तक पखवाड़ा चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर आमजन को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करेगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 10 से 30 अप्रैल तक चलने वाले दस्तक अभियान में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री घर-घर जाकर लोगों की सेहत का हाल पूछेंगी। वे बुखार, खांसी, एलर्जी, कुष्ठ रोग, टीबी जैसे लक्षणों की जांच करेंगी और कम वजन वाले बच्चों का भी चिह्नांकन करेंगी। लक्षणयुक्त व्यक्तियों की जानकारी ई-कवच पोर्टल पर अपलोड की जाएगी, ताकि उनका उचित उपचार हो सके। वेक्टर बोर्न रोगों के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूक करना और स्वास्थ्य समस्याओं का जल्द पता लगाना है।
सूची भी बनाई जाएगी


अभियान में उन क्षेत्रों और मकानों की सूची भी बनाई जाएगी, जहां पर मच्छरों का प्रजनन अधिक होता है। वहां मच्छर मारने की दवा का छिड़काव कराया जाएगा।
- राजेश गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी


बचाव के महत्वपूर्ण उपाय
पानी के बर्तन, ड्रम और टंकी ढक कर रखने चाहिए। सप्ताह में एक बार पानी के बर्तनों को खाली करना जरूरी है। मच्छरों से बचने के लिए सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर खून की जांच कराएं। अपने मन से दवा का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें