फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जी का शव लटका मिला

विज्ञापन
16एमएनपी-04-कुर्रा थाना क्षेत्र के नगला खुरदन में युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिज? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र में विरसिंगपुर मार्ग स्थित एक दुकान में दर्जी का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने शव उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन किसी भी रंजिश से इंकार कर रहे हैं। वहीं पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है।
विज्ञापन

गांव नगला खुर्दन निवासी रामू सिंह (28) एक पैर से दिव्यांग था। वह विरसिंगपुर मार्ग पर सिलाई की दुकान किए हुए था। बीते कुछ दिनों से काम अधिक होने के चलते वह दो दिन से घर नहीं जा रहा था। रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर आधा खुला देख अंदर झांका तो रामू का शव फंदे पर लटका हुआ था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को खुदकुशी मान रही है। पुलिस ने टीम के आने से पहले ही क्राइम सीन को सील कर दिया था। फोरेंसिक की टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
रूपेश वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कुर्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें