फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई घंटे अंधेरे में डूूबा ताजगंज

Mon, 06 Jun 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
टोरंट पावर की लाइन में आई तकनीकी खराबी
विज्ञापन

 
गुस्साए लोगों ने किया हंगामा, पुलिस भी पहुंची

ताजमहल के आसपास के कई इलाके रविवार को अंधेरे में डूबे में रहे। भीषण गर्मी में परेशान लोगों ने टोरंट पावर के खिलाफ प्रदर्शन किया। हंगामा होते देख थाने का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया और लोगों को शांत किया। देर रात कंपनी के कर्मचारी वैकल्पिक इंतजाम कर आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। 
विज्ञापन

ताजमहल के पास कटरा फुलेल और आसपास के मोहल्लों में रविवार दोपहर करीब तीन बजे बिजली गुल हो गई। टोरंट पावर को सूचना दी गई तो करीब आधे घंटे बाद टीम पहुंच गई लेकिन फाल्ट को ठीक कर जैसी लाइन चालू की पांच मिनट बाद फिर फाल्ट हो गया। यह क्रम कई बार चला। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब साढ़े सात बजे एचटी लाइन की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने फिर से लाइन चालू करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं। काफी खोजबीन के बाद फाल्ट नहीं मिला तो टीम ने ओवर हैड लाइन डालकर क्षेत्र की आपूर्ति सुचारु करने की कोशिश शुरू कर दी। कंपनी के पीआरओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि फाल्ट खोजने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिलने पर वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं। सोमवार को फाल्ट ठीक किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें