फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दरगाह कमेटी के शिकायतकर्ता और साथी पर हमला, घायल

Mon, 11 Aug 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। दरगाह कमेटी के शिकायतकर्ता और साथी पर शनिवार की शाम को तीन लोगों ने हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक घायल हुए हैं। शिकायतकर्ता ने दरगाह कमेटी के अध्यक्ष एवं सचिव पर हमला कराने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कैफ उर्फ बबलू ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि दरगाह की दुकानों में वह होटल का संचालन करता है जिसका किराया वह नियमित दे रहा है। कमेटी के अध्यक्ष जाहिद एवं सचिव मोइनुद्दीन उर्फ बबलू पहलवान उससे दुकान खाली कराने को दबाव बना रहे हैं। दो माह पहले दुकान खाली कराने को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हुआ था। कुछ दिन पहले दरगाह के दुकानदारों ने एसडीएम भावना विमल को एक ज्ञापन दिया था। इसमें दरगाह कमेटी के अध्यक्ष एवं सचिव पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे।
इसके एक दिन बाद कमेटी के अध्यक्ष और सचिव ने दुकानदारों के विरुद्ध एसडीएम से शिकायत की थी। दोनों पक्षों का शीतयुद्ध अब सड़क पर आ गया है। तहरीर में कैफ ने बताया शनिवार की शाम को वह अपने दोस्त आरिफ के साथ घूम रहा था। तभी सतीश, छोटेलाल और एक अज्ञात व्यक्ति ने उन दोनों पर हमला कर दिया। पुलिस के आने पर उनकी जान बच सकी। कोतवाली प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दोनों घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें