फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शराब बेचने का विरोध करने पर फावड़ा मार किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मंदिर के पास कच्ची शराब बेचने की मना करने पर सिर में फावड़ा मारकर एक युवक को घायल कर दिया। कोतवाली देहात क्षेत्र में यह घटना हुई। परिजन लहूलुहान अवस्था में घायल को मेडिकल कॉलेज लाए। हालत गंभीर देखते हुए उसे आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन


थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी ओमप्रकाश ने बताया के गांव निवासी एक सपा नेता व उनका भाई कई वर्षों से मंदिर के पास अवैध शराब बेच रहे हैं। मंदिर पर गांव की महिलाएं व बेटियां पूजा करने आती हैं। छोटे भाई राकेश ने इन लोगों से मंदिर के पास शराब बेचने से कई बार मना किया लेकिन वह लड़ाई पर उतारू हो जाता था। रविवार को राकेश ने फिर विरोध किया।

इसी बात से नाराज आरोपियों ने राकेश के सिर में फावड़ा मार दिया। फावड़ा लगते ही राकेश खेत में गिर गया। उसके सिर से खून बहने लगा। राकेश की हालत गंभीर देखते हुए हम उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां चिकित्स ने उसे आगरा रेफर किया है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि मामले की तहरीर आ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें