फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: देहात में गंदगी से संक्रामक रोग फैलने का खतरा

Sat, 02 Sep 2023 04:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात में गंदगी से संक्रामक रोग फैलने का खतरा
विज्ञापन

नदी किनारे बसे गांवों में नहीं हुआ डीडीटी का छिड़काव
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र के काली नदी किनारे बसे गांवों में फैली गंदगी से मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। गांवों में फैली गंदगी से संक्रामक रोग फैलने का खतरा है। ग्रामीणों ने सीएमओ और डीएम से डीडीटी का छिड़काव कराने की मांग की है।
विकासखंड सुल्तानगंज के बिछवां क्षेत्र में काली नदी किनारे बसे गांव मरहरी, सुन्नामई, महरमई, लहरा, रामनगर, बलारपुर, हन्नूखेडा़, मुगरौरा, साठिया, सहारा, बलूपुरा, देवगंज में गंदगी के ढ़ेर लगे हुए हैं। गलियों में कीचड़ भरा रहता है, जिनमें मच्छर पनपते हैं। ग्रामीणों का कहना है पंचायत राज विभाग द्वारा जिन सफाई कर्मियों की नियुक्ति की गई है। वह सफाई कर्मचारी कभी गांव में सफाई करने नहीं आते हैं। दिन भर किसानों को खेत पर काम करना पड़ता है। रात को मच्छर नहीं सोने देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि होली के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव गांव कराए जाने वाले डीडीटी छिड़काव से मच्छरों पर अंकुश लग जाता था। कई वर्षों से गांवों में दवाओं का छिड़काव नहीं कराया गया है। इसके चलते मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासी पुनीत पांडेय, मनोज तिवारी, पवन राजपूत, राकेश बाबू, अजयपाल सिंह, हरिविलास यादव ने सीएमओ और डीएम से काली नदी किनारे बसे सभी गांवों में डीडीटी दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें