थानाध्यक्ष कुर्रा को बनाया एसएसआई किशनी
मैनपुरी। कानून व्यवस्था के मद्देनजर एसपी विनोद कुमार ने शुक्रवार की रात आदेश जारी कर कुर्रा थानाध्यक्ष अमित सिंह को हटा दिया। उन्हें अब किशनी थाने में वरिष्ठ उप निरीक्षक के पद पर भेजा गया है। वहीं बेवर थाने में अपराध निरीक्षक के पद पर तैनात इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह को एसपी ने कुर्रा थाने की कमान सौंपी है। इसके अलावा कुछ चौकी प्रभारी भी इधर से उधर किए जा सकते हैं। इसके साथ ही ट्रेफिक पुलिस में कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। कई आरक्षी प्रशिक्षण प्राप्त कर आए हैं। संवाद