आगरा शहर में बड़ी संख्या में भवनों की दर्शा जर्जर है। बारिश एक-दो दिन और होती है तो खतरा बढ़ सकता है। नगर निगम की ओर से ही आगरा में 156 भवनों को जर्जर घोषित किया गया है। इनकी सूची भी जारी की जा चुकी है। भवनों को गिराया नहीं गया है।
बारिश में बढ़ जाता है खतरा
बारिश में जर्जर भवनों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। नगर निगम से गिरासू घोषित होने के बाद भी जर्जर भवनों में लोग रह रहे हैं। कुछ भवनों में कारोबार किया जा रहा है। इसमें से तमाम भवन राम बरात रूट पर हैं। राम बरात में बड़ी संख्या में लोग इन भवनों के छतों पर खड़े होते हैं, ऐसे में हादसा हो सकता है।
ज्यादातर जर्जर भवन फुलट्टी बाजार, सेब का बाजार, कचहरी घाट, धूलियागंज, घटिया चौराहा, पथवारी रोड, कचहरी घाट रोड, छत्ता बाजार, बेलनगंज रोड, जौहरी बाजार, रावतपाड़ा रोड, कसेरट बाजार, फव्वारा तिराहा, किनारी बाजार, पोस्ट ऑफिस के ऊपर, बसंत सिनेमा के पास हैं। जर्जर भवनों को गिराने की कार्रवाई पुलिस और प्रशासन को करनी है।