आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव अमानबाद के मजरा नगरिया में बुधवार को आई बरात में डीजे पर डांस के दौरान बराती और घरातियों में मारपीट हो गई। दूल्हा और उसके परिवारीजनों के साथ भी मारपीट से नाराज होकर बरात लौट गई। ग्राम प्रधान और गांव के बड़े बुजुर्गों के समझाने पर दूसरे दिन दूल्हा और उसके परिवार के लोग आए, तब कहीं जाकर फेरे पड़े।
बड़े बुजुर्गों ने समझाकर कराई शादी
हालांकि पुलिस के पहुंचने तक बरात जा चुकी थी। गुरुवार की सुबह प्रधान रामवीर गौतम और अन्य बड़े बुजुर्गों ने समझाकर दूल्हा और उसके परिवार के अन्य लोगों को बुलाया। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन के फेरे पड़े। फिर दुल्हन की विदाई की गई।
दुल्हन की विदाई
प्रधान ने बताया कि डांस के दौरान युवकों में झगड़ा हो गया था। गुस्से में बरात लौट गई थी। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया है। सकुशल शादी और दुल्हन की विदाई हो गई है।
ये भी पढ़ें- डॉक्टर के घर लूटकांड: पहले रेकी फिर लूट की वारदात, बदमाशों ने सर्विलांस से बचने के लिए बनाई थी पूरी प्लानिंग
आगरा: मरीजों से अधिक बिल वसूलने पर चार अस्पतालों को नोटिस, पक्ष रखने को मिली 24 घंटे की मोहलत