यहां का है मामला
पीड़िता की मां ने लोहामंडी थाने में शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई। बताया कि आरोपी विनोद उर्फ बिट्टू डांस क्लास चलाता है। उनकी 15 साल की बेटी डांस सीखने गई थी। डांस क्लास खत्म होने के बाद विनोद ने बेटी को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेटी बेहोश हो गई। आरोपी ने उनकी बेटी के अश्लील फोटो और वीडियो बनाए। वायरल करने की धमकी देकर बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया।
ये भी पढ़ें - जीजा की करतूत: साली की छोटी सी भूल, मजबूर कर बनाए संबंध, फिर जो हुआ... जीते जी मर गई वो
दी जान से मारने की धमकी
इसके बाद आरोपी विनोद और उसके जीजा ने परिवार के लोगों को मारने की धमकी देकर शादी करने का दबाव बनाया। बेटी को दीवानी ले जाकर कुछ दस्तावेजों पर भी अंगूठा लगवा लिया। लोहामंडी थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर शनिवार को मदिया कटरा तिराहे से लोहामंडी के नौबस्ता निवासी आरोपी विनोद उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
और भी पढ़ें -