एसएन मेडिकल कॉलेज की आठ मंजिला सर्जरी ब्लॉक बिल्डिंग से जर्जर और टूटी टाइल्स हटाई जा रही हैं। ऊंचाई पर लगे टाइल्स को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है। टाइल्स हटाने के बाद भवन की मरम्मत कराई जाएगी। फॉल्स सीलिंग को भी ठीक कराया जा रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आठ मंजिला (सर्जरी ब्लॉक) बिल्डिंग की टूटी टाइल्स को हटाया जा रहा है। इसके बाद मरम्मत होगी।
विज्ञापन
आठ मंजिला भवन में सर्जरी, हड्डी रोग, ईएनटी रोग, वक्ष एवं क्षय रोग, सेंट्रल लैब संचालित हो रहे हैं। इसकी टाइल्स टूट रह हैं। फॉल्स सीलिंग भी टूटी हुई है। इनको ठीक कराए जाने का कार्य चल रहा है।
भवन के बाहर ऊंचाई पर जर्जर टाइल्स लगे हैं। इनको हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किए जा रहा है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि पुरानी और जर्जर टाइल्स को हटाया जा रहा है। इसके बाद इसकी मरम्मत की जाएगी।