फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस जर्जर विद्यालय में बच्चों का पढ़ना खतरे से खाली नहीं

विज्ञापन
02एमएनपी-31-जनता इंटर कॉलेज नौनेर का जर्जर भवन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
दन्नाहार (मैनपुरी)। जिला प्रशासन ने जनता इंटर कॉलेज नोनेर को बोर्ड परीक्षा का केंद्र तो बना दिया लेकिन केंद्र के जर्जर भवन की मरम्मत की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जिसके चलते यहां परीक्षा देने वाले एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के जीवन पर संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज नौनेर में 18 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। विद्यालय के कई कक्षा-कक्ष की हालत जर्जर है। ऐसे में छात्र छात्राओं के साथ परीक्षा के समय अनहोनी की आशंका बनी रहेगी। अभिभावकों ने प्राधिकारी नियंत्रक अपर जिला अधिकारी से समस्या को हल कराने की मांग की है। प्राधिकारी नियंत्रक को भेजे पत्र में कहा गया है कि कमरों के सामने बने बरामदे की हालात जर्जर हो चुकी है। बरामदे में जगह-जगह पत्थर की पटिया गार्डर को छोड़ नीचे लटक रही हैं जिससे विद्यालय में कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। वही विद्यालय को जाने वाला संपर्क मार्ग भी पूरी तरह से टूट गया है। जिससे उस पर गुजरने वाले छात्र छात्रएं आए दिन चोटिल होते रहते है।
विद्यालय की स्थिति से जिला विद्यालय निरीक्षक व प्राधिकारी नियंत्रक को अवगत करा दिया गया है। कुछ दिक्कतें हैं जिन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मयंक यादव, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें