फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा सूरसरोवर पक्षी विहार: कीठम में दैनिक वॉचर महिला पर जानलेवा हमला, सिर में आए 15 टांके; दस नामजद

Sun, 21 Jan 2024 12:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में कीठम के जंगल में हरे पेड़ काटने से रोकने पर दैनिक वॉचर महिला पर जानलेवा हमला किया गया। इससे उसके सिर में 15 टांके आए हैं। मामले में दस महिलाएं नामजद की गई हैं। 
विज्ञापन
घायल दैनिक वॉचर शबाना कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में कीठम के जंगलों से हरे पेड़ काट रहीं महिलाओं ने दैनिक वॉचर से गाली-गलौच करते हुए हमला कर दिया। इससे शबाना कुमारी का सिर फट गया, जिससे 15 टांके आए हैं। वन विभाग की टीम ने हल्ला होने पर आरोपी महिलाओं को पकड़ लिया। प्रकरण में 10 नामजद महिलाओं के खिलाफ थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


रामसर साइट एवं पक्षी अभ्यारण्य सूर सरोवर पक्षी विहार कीठम, राष्ट्रीय चंबल सैंक्चुअरी के अंतर्गत संरक्षित क्षेत्र है। यहां वन क्षेत्र में मानवीय गतिविधियां प्रतिबंधित हैं। कीठम के जंगलों में अक्सर आसपास की महिलाएं लकड़ी काटने आ जाती हैं, जिन्हें रोकने के लिए विभाग ने दैनिक वॉचर नियुक्त किए हैं। शनिवार को दैनिक वॉचर शबाना और सौदान सिंह कीठम वन ब्लॉक में गश्त कर रहे थे। दोपहर करीब 1.30 बजे उन्होंने जंगल में हरे पेड़ों को काटते हुए कुछ महिलाओं को देखा। 

रोकने पर आरोपी महिलाओं ने शबाना के साथ गाली गलौज करते हुए पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही फील्ड वनकर्मी मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर 10 महिलाओं को पकड़ लिया। प्रकरण में मंजू, मीनेश, अनीता, नहनी, तुलसा, मोहन देवी, ईश्वर देवी, लीलावती और गुड्डी, गुलाब देवी के खिलाफ थाना सिकंदरा में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


दैनिक वॉचर के ऊपर पेड़ काट रहीं महिलाओं ने हमला बोला। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोपियों के खिलाफ थाना सिकंदरा में तहरीर दी गई है। दैनिक वॉचर शबाना के सिर में 15 टांके आएं हैं। उनका उपचार कराया जा रहा है। -आरुषि मिश्रा, उप वन संरक्षक, राष्ट्रीय चंबल सैंक्चुअरी प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें