फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाजार में रोजाना जाम का झाम

विज्ञापन
अकोला बाजार में जाम में फंसी एम्बूलेंस। - फोटो : 1
विज्ञापन
अकोला। अकोला के मुख्य बाजार में रोजाना जाम लगना आम बात हो गई है। मंगलवार को पुलिस चौकी से लेकर राम नगर मोड़ तक करीब आधा घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। उल्टे-सीधे खड़े वाहनों और दुकानों के बाहर रखे सामान के कारण हालात बेकाबू हो गए। भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोग बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार शाम को बाजार में काफी भीड़ हो गई। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे सामान रखकर फुटपाथ घेर रखा है। वहीं खरीदारी करने आए ग्राहकों ने अपने दोपहिया वाहन सड़क पर ही खड़े कर दिए। कई जगह चार पहिया वाहन वाले भी गाड़ी सड़क पर लगाकर खरीदारी करने चले जाते हैं। इससे आधी से ज्यादा सड़क घिर जाती है और देखते ही देखते लंबा जाम लग जाता है। राहगीरों का कहना है कि अकोला बाजार में जाम लगना अब आम बात हो गई है। न दुकानदार अतिक्रमण हटाते हैं, न ग्राहक गाड़ी सही जगह खड़ी करते हैं। त्योहार या छुट्टी के दिन तो हालात और खराब हो जाते हैं। कई बार एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें