फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी बंद किए जाने पर यात्रियों का हंगामा, दिल्ली-आगरा रेलमार्ग बाधित

Fri, 14 Dec 2018 03:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोसीकलां (मथुरा)
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर खड़े दैनिक यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-दिल्ली रेलखंड पर आगरा-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस बंद किए जाने के विरोध में दैनिक यात्रियों ने हरियाणा के होडल स्टेशन पर ट्रेनों को रोक दिया। इस दौरान यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इसके चलते कई ट्रेनों पर असर पड़ा है। 
विज्ञापन

 
मथुरा के कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर गाजियाबाद ईएमयू एवं तूफान एक्सप्रेस दो घंटे से अधिक समय तक खड़ी रहीं। रेलवे के अफसरों ने दैनिक यात्रियों को किसी समझाकर शांत कराया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक रेलमार्ग बाधित रहा। 

यात्रियों का आरोप था कि रेलवे कोहरे के नाम पर प्रतिवर्ष दो-तीन माह तक ट्रेनों को बंद कर देता है। इससे उन्हें काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है। इंटरसिटी एक्सप्रेस बंद होने से हजारों दैनिक यात्रियों को परेशानियों को सामना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


यात्रियों के प्रदर्शन के कारण दिल्ली-आगरा रेलमार्ग अप और डाउन लाइन के दोनों ट्रैक प्रभावित रहे। दिल्ली- आगरा रूट पर चलने वालीं करीब दो दर्जन एक्सप्रेस, पैसेंजर व अन्य गाड़ियां प्रभावित रहीं।

उधर, फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्टेशन के पास मालगाड़ी की बोगियां पटरी से उतर जाने के कारण कानपुर-दिल्ली रेलमार्ग बाधित हो गया है। कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। वहीं तीन पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया। इससे दैनिक यात्री परेशान दिखे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें