आगरा में दबंग ने जमीन घेर ली या सरकारी भूमि पर कब्जा हो। पैमाइश से लेकर खसरा-खतौनी, नाली-सड़क व अन्य शिकायत। ग्रामीणों को तहसील आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर बैठे समाधान कराने के लिए अब गांव-गांव शिविर लगेगा। त्वरित निस्तारण के लिए एसडीएम सदर ने पहल शुरू की है।