फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के गांव महगोली के पास कार की टक्कर लगने से साइकिल सवार दंपती गिरकर घायल हो गए। कार चालक खुद घायल दंपती को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


करकौली गांव निवासी नरोती (50) सोमवार को पत्नी रामबेटी (45) के साथ साइकिल से पिनाहट बाजार जा रहे थे। पिनाहट-राजाखेड़ा मार्ग पर गांव महगोली के पास पीछे से आ रही कार ने साइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी। पति-पत्नी दोनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख गांववाले दौड़े। इस पर कार चालक खुद घायल दंपती को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पहुंच गया, जहां चिकित्सकों ने नरोती को मृत घोषित कर दिया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें