फतेहाबाद। क्षेत्र में रविवार की रात और सोमवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना बाह-फतेहाबाद मार्ग पर तुस्सीपुरा गांव के पास रविवार रात हुई। कार चालक वीरेंद्र सिंह निवासी ढईपुरा थाना जैतपुर बाह से फतेहाबाद की तरफ कार से आ रहे थे। आगे चल रही पिकअप मैक्स से कार टकरा गई। वह बच गए, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दूसरी घटना फिरोजाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर सोमवार दोपहर 12 हुई। बाइक सवार छीतापुरा थाना राजाखेड़ा निवासी मुकेश कुमार, सोना देवी पत्नी दयाराम, भान देवी पत्नी ग्यासीराम को लेकर फिरोजाबाद क्षेत्र के गांव रूपवास में एक गमी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। भलोखरा गांव के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल सीएमओ कार्यालय। संवाद
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल सीएमओ कार्यालय। संवाद
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल सीएमओ कार्यालय। संवाद