फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Fraud: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाना चाहते हैं...इस झांसे में फंस गया व्यापारी, गवां बैठा लाखों रुपये

Fri, 28 Mar 2025 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एक व्यापारी के खाते से साइबर ठग ने लाखों रुपये उड़ा लिए। व्यापारी को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया गया। इसके बाद कई जानकारियां लीं और खाता साफ कर दिया। 
 
विज्ञापन
साइबर - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में साइबर ठगों ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर व्यापारी से उसके खातों की पूरी जानकारी ले ली। इसके बाद लाखों रुपये ट्रांसफर कर लिए। मैसेज आने पर व्यापारी को जानकारी हुई। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


न्यू आगरा थाना क्षेत्र के खंदारी जवाहर नगर निवासी राजीव कुमार का ट्रांसपोर्ट नगर में जूते के पैकिंग मैटेरियल का व्यवसाय है। उन्होंने पुलिस को बताया कि व्यापार का लेनदेन बैंक खातों से करते हैं। 25 मार्च को उनके फोन पर अनजान नंबर से कॉल आई। काॅल करने वाले ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। उसने बैंक खाते से लेनदेन की पूरी जानकारी दी।

इसके बाद क्रेडिट कार्ड की लिमिट दोगुनी करने के बारे में कहा और बातोंं में फंसाकर बैंक की व्हाट्सएप चैटिंग खुलवाई। थोड़ी देर बाद खाते से 16,300 रुपये खाते से काटने का मैसेज आया। वह कुछ कर पाते तब तक लाखों रुपये ट्रांसफर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें