फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर दिखाया मुनाफे का ख्वाब: खाते में रकम आते ही मोबाइल हुआ हैक, ठगों ने निकाल लिए 2.14 लाख रुपये

Sun, 22 Nov 2026 10:47 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

युवक को मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने शिकार बना लिया। ठगी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। इसके बाद थाना सिकंदरा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अनजान नंबर से आया फोन रिसीव करने पर युवक को निवेश पर मुनाफे का लालच दिया गया। आरोप है कि इसके बाद टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर मोबाइल हैक किया और खाते से 2.14 लाख रुपये निकाल लिए गए। सिकंदरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सिकंदरा के विनायक नगर निवासी मनीष वर्मा ने बताया कि 27 अक्तूबर को सुबह एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने निवेश पर मुनाफे का लालच दिया। इसके लिए जानकारी देने के नाम पर टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ लिया गया। उन्हें 1022 रुपये खाते से भेजने के नाम पर ठकाराम नाम के खाते से उनका खाता जुड़वाया। 

खाते में रुपये आने के बाद उनका मोबाइल हैक हो गया और उनके खाते से 2.14 लाख रुपये कट गए। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। इसके बाद थाना सिकंदरा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि खातों और नंबर की जांच कर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें