फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराधः एटीएम का सीरियल नंबर लेकर निकाले रुपए, गर्भवती को दिया सहायता राशि का झांसा

Fri, 29 May 2020 01:08 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

गर्भवती महिला को लखनऊ स्वास्थ्य विभाग का बताया कर्मचारी
विज्ञापन
online fraud
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए रोज नए-नए फंडे अपना रहे हैं। ऐसे ही एक साइबर ठग ने युवक को खाते में पैसा डालने का लालच देकर चूना लगा दिया। ठग ने गर्भवती पत्नी को सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि खाते में डालने की बात कहते हुए उसके खाते से 20 हजार रुपए पार कर दिए। 
विज्ञापन


थाना व गांव पचोखरा निवासी अरिहंत कुमार पुत्र वीरपाल सिंह का बछगांव स्थित केनरा बैंक में खाता है। अरिहंत के मुताबिक गुरुवार सुबह गांव की आशा सूरजमुखी ने किसी व्यक्ति से उनकी बात कराई जो अपने आप को लखनऊ स्वास्थ्य विभाग से बता रहा था।

गर्भवती पत्नी के खाते में सरकारी योजना के छह हजार रुपए भेजने की बात कही थी। गर्भवती पत्नी के खाते में छह हजार रुपए डाले जाने के लालच में आए अरिहंत ने जब बात की तो शातिर ने उसे पत्नी के गर्भवती होने एवं सरकार द्वारा छह हजार रुपए भेजने की बात कही।
विज्ञापन


यूपी बोर्डः मूल्यांकन केंद्र पर पकड़ा फर्जी परीक्षक, एफआईआर के आदेश 

झांसे में आए अरिहंत शातिर द्वारा मांगी गयी जानकारी देता चला गया। उसने एटीएम का सीरियल नंबर और सीवीवी भी बता दिए। तीन बार में शातिर ने खाते से 20 हजार रुपए निकाल लिए। जानकारी होने पर अरिहंत के होश उड़ गए। उसने बैंक में जानकारी देते हुए थाना पुलिस में अज्ञात साइबर ठग के विरुद्ध तहरीर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें