फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में तस्कर पकड़े, टूंडला में गोवंश की हत्या से खलबली, मौके पर पहुंची पुलिस

Fri, 29 May 2020 10:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

टूंडला में एक खेत में घुसे गोवंश को भाले से मार डाला
विज्ञापन
गोवंश की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना जगदीशपुरा के बिचपुरी रोड पर गुरुवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद नौ गोकश पकड़ लिए। वह टेंपो में गोवंश को लेकर जा रहे थे। उनसे गोकशी में प्रयोग होने वाले औजार और हथियार भी बरामद किए गए हैं। वहीं शुक्रवार सुबह टूंडला में एक गोवंश की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मरे गोवंश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

 
बिचपुरी रोड पर गुरुवार पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच लोडर टेंपो में आते लोगों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। मगर, वह भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर उन्होंने फायरिंग कर दी।

पुलिस ने घेराबंदी करके उन्हें पकड़ लिया। इसमें नौ आरोपी थे। लोडर टेंपो में प्रतिबंधित पशु लदा था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सड़क किनारे घूमने वाले गोवंश को टेंपो में उठाकर ले जाते हैं। इसके बाद सुनसान इलाकों में मारकर इसका मांस बेचते हैं। चेकिंग में पकड़े जाने पर खुद को मजदूर बताते हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में रोडवेज कॉलोनी, जगदीशपुरा निवासी आमिर, जलाल, कामिल, इरफान, नई आबादी, भीम नगर निवासी इमामुद्दीन उर्फ बौना, कबीर कुंज निवासी पंजाबी, खतैना निवासी जुगनू, नौबस्ता निवासी राशिद उर्फ हईयो और नासिर उर्फ लच्छू हैं।उनसे तमंचे, तलवार, चाकू, बांका, खंजर और रस्सी बरामद हुई है।

शुक्रवार को थाना टूण्डला के गांव दिनहुली में खेत में घुसे गोवंश को गांव के ही संजय खां पुत्र काले खां ने भाला प्रहार कर मार डाला। इस घटना के बाद क्षेत्राधिकारी टूण्डला अजय चौहान के साथ पचोखरा पुलिस मौके पर पहुंची और मृत गोवंश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें