फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर विदेशी से दोस्ती शिक्षक दंपती को पड़ी बहुत महंगी, गंवा बैठे 54 लाख रुपये

Thu, 23 Jan 2020 11:58 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में फेसबुक पर विदेशी दोस्त बनकर साइबर अपराधियों ने एक शिक्षक दंपती से ठगी कर ली। अस्पताल खोलने का झांसा देकर विदेश से रुपये भेजने के नाम पर खाते में 54 लाख रुपये जमा करा लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। साइबर सेल जांच कर रही है। 
विज्ञापन


मैनपुरी निवासी शिक्षक दंपती की दोस्ती कुछ महीने पहले फेसबुक पर एक व्यक्ति से हुई थी। उसने खुद को विदेश में डॉक्टर बताया। कहा कि वो भारत आना चाहता है। यहां पर एक अस्पताल खोलेगा। इस अस्पताल में सभी सुविधाएं होंगी। शिक्षक दंपती ने उस पर भरोसा कर लिया। उसने कहा कि जमीन देख लो। 

शिक्षक दंपती ने जमीन के बारे में बता दिया। इस पर उसने पैसा भेजने को कहा। कुछ दिन बाद फिर से कॉल आया। इस बार कॉल करने वाले ने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सेल कर रही जांच

उनसे कहा कि आपके खाते में पैसा तभी आ सकता है, जब टैक्स अदा कर देंगे। फोन करने वाले ने रकम करोड़ों में बताई। इस पर दंपती ने फेसबुक दोस्त से बात की। उसने कहा कि वो रकम काट उसे दे दें। 

दंपती से करीब 54 लाख रुपये जमा करा लिए गए। बाद में दंपती को धोखाधड़ी का पता चला। इस पर पुलिस से शिकायत की। इस मामले में रेंज साइबर सेल जांच कर रही है। वहीं थाना रकाबगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें