फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सास-ससुर की शादी की सालगिरह पर दामाद ने दी 'दावत', 400 रुपये की दो थाली पड़ीं 31 हजार की 

Sat, 17 Jul 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ट्रांस यमुना कालोनी निवासी फार्मा कंपनी कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गया। उसके खाते से एप डाउनलोड कराकर 31 हजार रुपये निकाल लिए गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में साइबर अपराधियों ने फार्मा कंपनी के कर्मचारी को ठगी का शिकार बना लिया। कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर एक रेस्टोरेंट का विज्ञापन देखकर भोजन की दो थाली बुक की थी। मगर, विज्ञापन में नंबर साइबर अपराधी का था। उसने मोबाइल पर एक एप डाउनलोड कराकर मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद खाते की जानकारी लेकर 31 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन


ट्रांस यमुना कालोनी निवासी विकास कुलश्रेष्ठ एक फार्मा कंपनी में काम करते हैं। 14 जुलाई को उनके सास-ससुर की शादी की सालगिरह थी। दोनों उनके घर पर ही थे। विकास ने सास-ससुर के लिए रेस्टोरेंट से खाना मंगवाने की योजना बनाई। उन्होंने फेसबुक पर खंदारी स्थित एक रेस्टोरेंट का विज्ञापन देखा था। उसमें खाने की थाली मंगवाने पर आफर की बात लिखी थी।

शाम को तकरीबन साढ़े सात बजे विज्ञापन में दिए  नंबर पर कॉल किया। एक व्यक्ति ने कॉल रिसीव किया। उसने कहा कि रेस्टोरेंट से बोेल रहे हैं। विकास ने 400 रुपये की दो थाली बुक की। इस पर साइबर अपराधी ने कहा कि वो एक मैसेज भेज रहा है। इसमें एक लिंक दिया गया है, जिस पर क्लिक कर देना। इसके बाद दस रुपये टोकन मनी के रूप में ट्रांसफर कर देना। विकास ने ऐसा ही किया। मगर, साइबर अपराधी ने कहा कि रुपये नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आनलाइन पेमेंट के लिए डेबिट कार्ड की जानकारी ले ली। इसके बाद एक और लिंक भेजा। यह लिंक मोबाइल की स्क्रीन शेयर और एक्सेस करने वाले एप का था। उस पर क्लिक करते हुए एप डाउनलोड हो गया। इसके बाद उनसे आनलाइन पेमेंट के लिए कहा। विकास ने जैसे ही डेबिट कार्ड की जानकारी भरी, उनके खाते से कुछ देर बाद रुपये कटने लगे। कुछ ही देर में 30900 रुपये खाते से ट्रांसफर हो गए। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने एटीएम कार्ड को ब्लाक करा दिया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की।

आनलाइन विज्ञापन पर सजगता पर ही करें भरोसा
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को नए तरीके अपनाकर अपने झांसे में ले रहे हैं। इसलिए ध्यान रखें कि आनलाइन दिखने वाले विज्ञापन पर बिना पड़ताल भरोसा नहीं करें। पहले से किसी तरह का पेमेंट नहीं करना चाहिए। अगर, कोई मैसेज में लिंक भेजकर क्लिक करने को कहे तो समझ जाएं, साइबर अपराधी ठगी का शिकार बना सकते हैं। अंजान व्यक्ति के खाते और एटीएम कार्ड की जानकारी मांगने पर नहीं देनी चाहिए। अधिकृत वेबसाइट के विज्ञापन देखने पर ही कॉल करना चाहिए। इसमें भी सजगता की जरूरत है।


आगरा में पकड़ा फर्जी दरोगा: ट्रेन में टिकट नहीं लगता इसलिए बनवाई आरपीएफ की वर्दी, बेल्ट ने खोल दी पोल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें