फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान ! लॉकडाउन में होम डिलीवरी के नाम पर ठगी कर रहे साइबर अपराधी

Fri, 17 Apr 2020 09:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
साइबर क्राइम (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
अगर आप होम डिलीवरी कराने के लिए फोन करने जा रहे हैं तो सावधान ! पहले यह देखिए कि जिस स्टोर से सामान मंगाना है, उसका मोबाइल नंबर सही है। आगरा में होम डिलीवरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


शहर के शिवाजी नगर निवासी रिटायर्ड बैंक अधिकारी बीके जैन के साथ बुधवार को इसी तरह से ठगी हुई। साइबर अपराधियों ने उनसे 710 रुपये ठग लिए। और रकम की मांग कर रहे थे।

बीके जैन ने इसकी जानकारी पार्षद मुकुल गर्ग को दी। गर्ग ने बताया कि जैन ने पतंजलि स्टोर को होम डिलीवरी का ऑर्डर दिया था। गलती यह हुई कि नंबर गूगल से लिया। वहां साइबर अपराधी ने पतंजलि स्टोर के नाम से अपना मोबाइल नंबर डाल रखा था। 
विज्ञापन

पेटीएम से ट्रांसफर कराई रकम

बीके जैन ने इसी नंबर को डायल कर दिया। 710 रुपये का सामान मंगाना था, अपराधी ने यह रकम पेटीएम करा ली। बाद में कह रहा था कि एक हजार रुपये का सामान और नोट कराओ, यह रकम भी पेटीएम करो।

मुकुल गर्ग ने जानकारी की तो पता चला कि इस क्षेत्र पतंजलि की होम डिलीवरी सुविधा ही नहीं है। पतंजलि से अधिकारी से भी उन्होंने बात की। जिस नंबर पर होम डिलीवरी के लिए फोन आया था, उस पर बात करनी चाही तो वो नंबर स्विच ऑफ था। 

हेल्पलाइन नंबर से ही मंगाए सामान

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि प्रशासन ने डोर स्टेप डिलीवरी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये कॉलोनीवार भी हैं। लोग इन पर ही फोन कर सामान मंगाएं।
विज्ञापन

फेसबुक अकाउंट हैक कर मांगी रकम

ताजगंज के राम निवास गुप्ता ने थाना में तहरीर देकर बताया है कि उनके फेसबुक अकाउंट को किसी ने हैक कर लिया और उनके परिचितों को संदेश भेजकर पैसे की मांग की। 

उसने उनके नाम से बताया कि बीमारी के उपचार के लिए पैसे की जरूरत है। राम निवास ने दो लोगों को ट्रेस कर उनके नाम भी पुलिस को बताए हैं। उनके मोबाइल नंबर भी दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें