फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऑनलाइन शाॅपिंग में पूर्व प्रधानाचार्य को ये एक गलती पड़ गई भारी, गंवा दिए 97 हजार से अधिक रुपये

Sun, 22 Jun 2025 01:36 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ऑनलाइन साइट से कस्टमर केयर का नंबर निकालकर फोन किया। कॉल करने पर एक युवती बोली। उसने बात करते-करते मैनेजर से जोड़ दिया। इसके बाद बातों में फंसा खाते से रकम पार कर ली।
 
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ऑनलाइन साइट से शॉपिंग एप का कस्टमर केयर नंबर निकालकर शिकायत करना पूर्व प्रधानाचार्य को भारी पड़ गया। साइबर ठग ने उन्हें बातों में फंसाकर उनके खाते से 97,607 रुपये ट्रांसफर कर लिए। साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


महर्षिपुरम, सिकंदरा निवासी पूर्व प्रधानाचार्य रेनू गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि 20 जून को उन्होंने ऑनलाइन भुगतान कर एक ई-कॉमर्स कंपनी से 98 रुपये का एक प्रोडक्ट ऑर्डर किया था। बाद में 278 रुपये का एक और प्रोडक्ट बुक किया। ऑनलाइन चेक करने पर केवल 278 रुपये वाले प्रोडक्ट की जानकारी दिखी।

 

पहला ऑर्डर नहीं दिखा। उन्होंने शिकायत करने के लिए ऑनलाइन साइट से कस्टमर केयर का नंबर निकालकर फोन किया। कॉल करने पर एक युवती बोली। उसने बात करते-करते मैनेजर से जोड़ दिया गया। मैनेजर ने सुझाव दिया कि 98 रुपये वाला प्रोडक्ट कैंसिल कर दें। जिससे रिफंड मिल जाएगा।

 
विज्ञापन

फोन कटते ही व्हाट्सएप कॉल आई। कहा गया कि व्हाट्सएप पर स्क्रीन शेयरिंग ऑन करें। जैसे ही उन्होंने स्क्रीन शेयर की तो ठग ने पेटीएम खोलने के लिए कहा। फिर रिफंड लिखकर मोबाइल नंबर के पहले पांच अंक टाइप कराए। 

इन अंकों को उसने धनराशि 97,607 के रूप में इस्तेमाल किया। इसके बाद कॉलर ने पेटीएम पर आए मैसेज में एसबीआई लिंक पर टैप करने को कहा। उन्होंने भरोसा कर टैप कर दिया। तुरंत ही खाते से 97,607 ट्रांसफर होने का मैसेज आ गया। उन्होंने घटना की जानकारी साइबर हेल्पलाइन पर दी। बैंक में रुपये ट्रांसफर होने वाले खाते को फ्रिज कराने का आवेदन दिया। सिकंदरा थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें