फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान ! ओएलएक्स पर फिर से जाल बिछा रहा टटलू गिरोह, इन बातों को रखें ध्यान

Thu, 02 May 2019 03:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग साइट ओएलएक्स पर खरीदारी की सोच रहे हैं तो सावधान रहें। जरा सी लापरवाही से आप लुट भी सकते हैं या फिर खाते से रकम निकल सकती है। अपराधियों ने लोगों को झांसे में लेकर लूटने का यह तरीका निकाला है। आगरा में कई वारदात हो चुकी हैं। पुलिस ने गैंग भी पकड़े हैं। टटलू गिरोह के बदमाश फिर से ओएलएक्स पर जाल बिछा रहे हैं।
विज्ञापन


साइबर सेल से मिली जानकारी के मुताबिक, ओएलएक्स पर कोई भी व्यक्ति वस्तु बेचने के लिए विज्ञापन दे सकता है। विज्ञापन देखने वाले लोग उस पर लिखे नंबर पर कॉल करते हैं। इसके बाद रेट तय होने के बाद खरीदारी करते हैं। अब बदमाश इस एप को लोगों को लूटने में इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसमें दो तरीके अपनाते हैं। एक तरीका ग्राहक बनकर वारदात करने का है। विज्ञापन देने वाले व्यक्ति को कॉल करते हैं। वस्तु पसंद करने के बाद पेमेंट एप से भुगतान करने का झांसा देते हैं। इसके बाद एप के माध्यम से सेंड मनी करने को कहते हैं। 
विज्ञापन


लोग समझते हैं कि उनके खाते में रकम ट्रांसफर हो गई। ओके बटन दबाने पर रकम विक्रेता के खाते से ही कट जाती है। इसके अलावा कॉल करके विज्ञापनदाता को बुला लेते हैं। उससे सामान लूटकर फरार हो जाते हैं।

करें पेमेंट ऑन डिलीवरी

वहीं दूसरा तरीका विक्रेता बनकर लूट करने का अपना रहे हैं। इसमें फर्जी विज्ञापन दिया जाता है। इसके बाद रकम तय करके खरीदार को किसी सुनसान इलाके में बुलाते हैं। उनसे लूट करके फरार हो जाते हैं। या फिर आनलाइन पेमेंट लेकर सामान की डिलीवरी नहीं भेजते हैं।

साइबर सेल ने बताया कि ओएलएक्स को छोड़कर कई ऑनलाइन शापिंग साइट पर पेमेंट ऑन डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है। इसलिए जब भी खरीदारी करें तो पेमेंट सामान मिलने के बाद ही करना चाहिए।

जगदीशपुरा पुलिस ने पकड़ा था गैंग

हाल ही में जगदीशपुरा क्षेत्र में एक व्यापारी को लूटा गया था। व्यापारी ने ओएलएक्स पर कार का विज्ञापन देखा था। चार लाख रुपये में सौदा तय होने के बाद बदमाशों ने उन्हें बिचपुरी क्षेत्र में बुलाया। जहां चार लाख रुपये लूटने के बाद व्यापारी को भगा दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद गैंग के दो सदस्य भी पकड़े गए थे।
 
विज्ञापन

इन बातों को रखें ध्यान

साइबर सेल के एक्सपर्ट एसआई अमित कुमार ने बताया कि ओएलएक्स पर विज्ञापन देखने के बाद विक्रेता से मिलकर ही डील करें। अगर, सामान की डिलीवरी देने के लिए दूरस्थ और सुनसान इलाके में बुलाया जाता है तो न जाएं। 

सामान देखने के लिए जाएं तो रकम आदि न लेकर जाएं। अपने साथ परिचितों को भी लेकर जाएं। आनलाइन भुगतान करने से बचना चाहिए। इसी तरह किसी अंजान व्यक्ति से आनलाइन किसी एप से भुगतान लेने से बचें।



इन खबरों के बारे में आपकी क्या राय है। कृपया अपनी कीमती राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें