फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर चारा काटने गए किसान की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव जगरूपपुर में करंट से किसान की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव जगरूपपुर में शनिवार शाम खेत पर चारा काटते समय बिजली लाइन की चपेट में आने से किसान करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी पर परिजन किसान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जगरूपपुर निवासी रेवाड़ी लाल (55) शनिवार शाम पशुओं के लिए चारा काटने खेत पर गया था। खेत पर चारा काटते समय उसका हाथ ऊपर से गुजर रहे बिजली के झूल रहे तार से छू गया। करंट लगने से किसान बेसुध होकर गिर पड़ा। चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के खेतों पर काम कर रहे किसानों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजन किसान को लेकर जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें