फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

247 कनेक्शन काटकर 13 मीटर उखाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली चोरी रोकने को रविवार को जिले में सामूहिक अभियान चलाया गया। 32 टीमों ने घर-घर जाकर चेकिंग की। बिजली बिल जमा नहीं होनेे पर 247 घरों के कनेक्शन काट दिए। 13 घरों के बाहर लगे मीटर भी उखाड़ लिए।
विज्ञापन

रविवार को बिजली विभाग की 32 टीमों ने बकाएदारों और बिजली चोरों के खिलाफ जिले भर में सामूहिक चेकिंग अभियान चलाया। अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल की देखरेख में बिजली विभाग की टीमों ने कार्रवाई की। बकाएदारों की सूची के आधार पर टीमों ने घर-घर जाकर बकाया बिजली बिल जमा नहीं होने पर 247 घरों के कनेक्शन काट दिए। बकाया बिल जमा नहीं होने वाले 13 घरों के बाहर लगे बिजली के मीटर भी उखाड़ लिए।
कांशीराम कॉलोनी नगला कीरत और आजाद नगर में बकाएदारों को बिल जमा करने के लिए नोटिस जारी किए गए। बिल जमा नहीं होने पर कनेक्शन काटकर मीटर उखाड़ लेने की चेतावनी दी। कांशीराम कॉलोनी में 16 घरों में कटिया केबल से बिजली चोरी में प्रयोग की जा रही केबल जब्त कर ली। अधिशासी अभियंता मागेंद्र अग्रवाल, आशीष गुप्ता, जीएसएल भटनागर ने एसडीओ और जेई के नेतृत्व वाली टीमों द्वारा की गई चेकिंग की मानीटरिंग की।
विज्ञापन

एक सितंबर से चलेगा अभियान
तीन हजार से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ बिजली विभाग एक सितंबर से अभियान चलाएगा। बकाएदारों की सूची तैयार कराई गई है। बिल जमा नहीं होने पर कनेक्शन काटने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। बकाया बिल की आरसी काटकर वसूली कराई जाएगी। - रवि कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें