फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुआ जलधारा महोत्सव

विज्ञापन
टूंडला के जैनमंदिर में जलधारा कार्यक्रम में जलाभिषेक करते श्रद्धालु - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला।(फिरोजाबाद)। रविवार को जैन समाज द्वारा पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अंदर ही जलधारा कार्यक्रम संपन्न हुआ। कोरोना संकट के चलते इस बार जलधारा शोभायात्रा कार्यक्रम नहीं हुआ। कार्यक्रम मंदिर प्रांगण में ही सोशल डिस्टेंस के साथ संपन्न कराया गया। प्रत्येक वर्ष की तरह श्रीजी को पालकी में बैठाकर मंदिर परिसर में ही भ्रमण कराया गया। इसके पश्चात श्रीजी को पांडुक्षिला पर विराजमान कर उनका अभिषेक किया गया एवं पूजा की गई।
विज्ञापन

पूजा-अर्चना के दौरान सभी जैन श्रद्धालुओं ने कोरोना संकट से मुक्ति दिलाने के लिए प्रार्थना की। जैन समाज का उक्त पर्व हर वर्ष बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता था तथा शोभायात्रा निकाली जाती थी। वहीं, इस बार कोरोना के चलते मंदिर प्रांगण में ही कार्यक्रम किया गया। इस दौरान संदीप जैन, चंदू जैन, पंकज जैन, भोला जैन, सुनील जैन, राजीव जैन, शेखू जैन, राहुल जैन, शांति जैन, दीप्ती जैन, पवित्रा जैन, गुंजन जैन, मोनिका जैन, नितुल जैन, मुकुल जैन, चिंटू जैन, प्रदीप जैन, विपुल जैन, रूपक जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें