मिल्टन पब्लिक स्कूल में प्रस्तुति देते बच्चे
आगरा। अवधपुरी बोदला स्थित मिल्टन पब्लिक स्कूल के 45वें स्थापना दिवस पर आयोजित वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। कई खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिनमें विद्यार्थियों ने दमखम दिखाया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्कूल की निदेशक चित्रा राज व एमडी डाॅ. राहुल राज, प्रधानाचार्य डाॅ. प्राची राज ने संयुक्त रूप से किया। स्कूल के चेयरपर्सन व शिक्षा मनीषी स्व. राजकुमार कुलश्रेष्ठ को पुष्पांजलि दी गई। स्कूल के ग्रीन, ब्लू, यलो और रेड चारों हाउस के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
पहले चरण में कक्षा 3 से 11वीं तक के विद्यार्थियों ने बैलून ड्रिल, रैबिट एंड कैरट रेस, ट्राई साइकिल रेस, काइट ड्रिल, रिंग ड्रिल, डाइस ड्रिल आदि में प्रतिभाग किया। वहीं दूसरे चरण में भारत नृत्य, हैट ड्रिल, स्नेक ड्रिल, योगा ड्रिल, रिवन ड्रिल आदि प्रतियोगिताएं हुईं।
इस दाैरान खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों को बेस्ट अकेडमिक अवार्ड, टाॅपर्स अवार्ड में मेडल व प्रशस्तिपत्र प्रदान किए गए। 12वीं की छात्रा जूही वरियानी को उपहार में एक्टिवा स्कूटर देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डाॅ. प्राची राज ने स्कूल की उपलब्धियों को बताया।