फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पॉल्स टाइटन और लॉरेंस यूनाइटेड ने जीते मैच

विज्ञापन
- सेंट पीटर्स कॉलेज के ओल्ड बॉयज ने बास्केटबॉल कप के लिए खेले मुकाबले
विज्ञापन
आगरा। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की ओर से आयोजित करमचंदानी बास्केटबॉल कप का उद्घाटन बृहस्पतिवार को पूर्व छात्र शांतनु चंद्रा और एम्स मदुरै के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत लवानिया ने किया। पहले लीग मैच में पॉल्स टाइटन ने फ्रांसिस एवेंजर्स को 22-14 से पराजित किया।
विज्ञापन

पॉल्स टाइटन के आकाश उपाध्याय 11 अंक को स्टार्स वर्ग का, नवीन आसवानी 6 अंक को लीजेंड वर्ग का प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। फ्रांसिस एवेंजर्स के रिधिम गर्ग ने 5, निष्कर्ष दोनेरिया और मनीष आसवानी ने 3-3 अंक अर्जित किए। दूसरा मैच पीटर्स सुपरकिंग्स और लॉरेंस यूनाइटेड के बीच खेला गया जिसमे लॉरेंस यूनाइटेड ने 33-11 से विजय प्राप्त की।
लीजेंड वर्ग में डॉ. सौरभ शर्मा 7 अंक को और स्टार्स वर्ग में अभिषेक जसरोटिया 14 अंक को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। पीटर्स सुपरकिंग्स के शिराज ने 7 और आवेग मित्तल ने 6 अंकों का योगदान दिया। इस दौरान भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, डॉ. राजीव फिलिप, रामानंद चौहान, हर्ष महाजन, कौशलेंद्र सिंह, अंकुर सिंह, तरुण वर्मा, निनाद मिल्टन, अतुल शर्मा, सीए अनमोल कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहला मैच दोपहर 2:30 बजे फ्रांसिस एवेंजर्स और लॉरेंस यूनाइटेड के मध्य और दूसरा मैच 3:30 बजे पीटर्स सुपरकिंग्स और पॉल्स टाइटन के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें