फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ में सुनाई देगी घंटी, घुंघरू की झंकार, गूंज रहे आस्था के जयकारे

विज्ञापन
कासगंज सोरों रोड से गुजरते कांवड़िये - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। तीर्थनगरी सोरों में रौनक बढ़ने लगी है। कांवड़ मेला शुरू होते ही मध्यप्रदेश के दूरस्थ जिलों से श्रद्धालुओं के जत्थे पहुंचने लगे हैं। श्रद्धालु आकर्षक कांवड़ सजाकर घंटी और घुंघरू की झंकार से वातावरण को मधुर बना रहे हैं। वहीं लहरा घाट से सोरों तक बम भोले के जयकारे लगा रहे हैं। महाशिवरात्रि से पहले सोरों में कांवड़ मेला का आयोजन होता है।
विज्ञापन

जहां भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित प्रदेश के सुदूर इलाकों से श्रद्धालु लहराघाट पहुंचते हैं। रंग-बिरंगी झालरों से सजी कांवड़ में घंटी और घुंघरू भी बांध रहे हैं। जिससे जयकारे लगाते हुए चलने पर घंटी और घुंघरू की झंकार की मधुर धुन सुनाई देती रहे। मेले में श्रद्धालुओं के आगमन से रौनक बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें