मैनपुरी। जिला सहकारी बैंक में सजाई गई जनकपुरी में सीता स्वयंवर धूमधाम से हुआ। दो दिवसीय महोत्सव के पहले दिन मंगलवार रात छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने रामलीला का मंचन किया, वहीं गीता और नृत्य प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में डॉ. किरन सौजिया स्कूल के बच्चों ने बाजी मारी। वहीं जूनियर वर्ग में जैक इन जिल स्कूल के बच्चे प्रथम स्थान पर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के अध्यक्ष सदर विधायक राजकुमार यादव ने किया।
सदर विधायक ने कहा कि भविष्य में इस महोत्सव को ओर अधिक, आकर्षित, मनमोहक बनाने का प्रयास किया जाएगा। महोत्सव में 22 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर वर्ग में आयेाजित हुई। सीनियर वर्ग में किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम, सेंट मेरी सेकेंडरी स्कूल द्वितीय व तीसरे स्थान पर फंक फ्यूजन डांस एकेडमी रही। जूनियर वर्ग में जैक इन जिल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रथम तथा बाल निकेतन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इंडियन मांटेसरी के बच्चों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
डॉ. पीसी कुशवाह, पारुल दुबे, पारुल पचौरी, ऊषा पाठक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सफल टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संयोजक घनश्याम दास गुप्ता, डॉ. संजय अग्रवाल, रागिनी अग्रवाल, शशि गुप्ता, शेखर भदौरिया, शुभम गुप्ता, दीपक अग्निहोत्री, रोहित अग्रवाल, अंकुश श्रीवास्तव, रोबिन तिवारी, सार्थक दरबारी, अमित अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, अजीत यादव, अंकित अग्रवाल, नीलम श्रीवास्तव उपस्थिति रहे।