फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET Exam: भाभी की जगह आई थी ननद, मां के नाम ने खोली दी पूरी कहानी, जानिए पूरी खबर

Mon, 09 Dec 2019 10:56 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
परीक्षा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद के 28 केंद्रों पर रविवार को सीटीईटी (केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा) आयोजित की गई। 24270 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2130 ने परीक्षा छोड़ दी है। इस दौरान रिफाइनरी नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में भाभी के स्थान पर परीक्षा देने पहुंची ननद को पकड़ लिया गया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित व्यवस्था के तहत रविवार को दो पालियों में सीटीईटी का आयोजन किया गया। प्रथम पाली में प्राथमिक विद्यालयों के लिए प्रात: 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक 28 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 15992 अभ्यर्थियों में से 14684 ने परीक्षा दी।

1308 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में जूनियर विद्यालयों के लिए परीक्षा का आयोजन 17 केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक किया गया। इसमें पंजीकृत 8278 में से 7446 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। 832 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इस दौरान रिफाइनरी नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में चेकिंग के दौरान फर्जी छात्रा को परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। प्रधानाचार्य सुबोध कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि राया निवासी राजरानी के स्थान पर शिवानी चौधरी को पकड़ा गया है।

परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक ने शिवानी से अपनी मां का नाम लिखने के लिए कहा तो उसने रिकार्ड के मुताबिक गलत लिख दिया। जांच में स्पष्ट हुआ कि वह अपनी भाभी के स्थान पर परीक्षा देने आई थी, इसलिए मां का नाम लिखने में गड़बड़ी हो गई। प्रधानाचार्य ने शिवानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें