07एमएनपी-34-बेवर के गांव अछईपुर में मृतक रामगोपाल को विगुल बजा सलामी देते साथी
- फोटो : MAINPURI
बेवर (मैनपुरी)। सीआरपीएफ में तैनात एक सैनिक की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। शुक्रवार को शव गांव अछुईपुर पहुंचा तो कोहराम मच गया। राजकीय सम्मान के साथ सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया।
थाना क्षेत्र के गांव अछुईपुर निवासी रामगोपाल यादव वर्ष 1986 में सीआरपीएफ में सिपाही के पद पर तैनात हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती झारखंड के दुगनी सरायकेला 196 बटालियन में एसआई के पद पर थी। बृहस्पतिवार को वहां सैनिक की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। शुक्रवार को सीआरपीएफ की टुकड़ी सैनिक के शव को लेकर गांव पहुंचे। सुबह करीब 10 बजे गांव के लोगों की मौजूदगी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ सैनिक को अंतिम विदाई दी गई। सैनिक को मुखाग्नि पुत्र पंकज ने दी। सैनिक के अंतिम संस्कार के मौके पर भारत सिंह, श्यामवीर सिंह, डॉ. शिवराज सिंह, राजू मिश्रा, राजेश प्रधान, दुर्विजय सिंह, विनोद, मेहरबान सिंह, रामौतार सिंह, रजनीश कुमार आदि मौजूद रहे।