फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर स्कॉर्पियो लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
07एमएनपी-37-भोगांव में लूट के शिकार हुए युवक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। बेवर से एक स्कॉर्पियो किराए पर लेकर आए बदमाशों ने वाहन स्वामी और उसके चचेरे भाई को अवैध असलहा के बल पर अगवा कर लिया। वाहन स्वामी को भोगांव रेलवे क्रॉसिंग के पास फेंक गए। वहीं चचेरे भाई को गाड़ी में डालकर स्कॉर्पियो लूट ले गए। तहरीर के आधार पर तीन बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। अगवा युवक कानपुर देहात क्षेत्र में मिला है।
विज्ञापन

गांव रसूलाबाद निवासी आकाश बाबू किराए पर स्कॉर्पियो चलाते हैं। बृहस्पतिवार को तीन युवकों ने गाड़ी मैनपुरी जाने के लिए बुक की थी। शाम के समय तीनों युवक बेवर से स्कॉर्पियो में मैनपुरी के लिए चल दिए। शाम करीब सात बजे जैसे ही मैनपुरी भोगांव रोड पर पहुंचे तो स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने तमंचा निकाल लिए, असलहा देख आकाश बाबू और गाड़ी में बैठे चचेरे भाई ब्रजपाल माजरा समझ गए। बदमाशों ने तमंचा की बटों और लात घूंसों से दोनों के साथ मारपीट करते हुए अगवा कर लिया। भोगांव रेलवे क्रॉसिंग के पास आकाश को धक्का देकर गिरा दिया। वहीं ब्रजराज को स्कॉर्पियो सहित लेकर भाग गए। लूट की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों की तलाश के लिए कॉबिंग की गई, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। पुलिस ने घायल आकाश का मेडिकल कराया। तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। शुक्रवार दोपहर ब्रजपाल कानपुर देहात के थाना रूरा क्षेत्र में मिला। घायल ब्रजपाल ने कानपुर पुलिस को बताया कि बदमाश उसे वहां फेंककर स्कॉर्पियो लूट ले गए। शुक्रवार शाम परिजन व पुलिस युवक को कानपुर देहात से भोगांव लेकर पहुंचे।
सजगता दिखाते तो टल सकी थी वारदात
तमाम जागरूकता संदेशों के बाद भी लोग अपराधियों के हाथों लूटे जा रहे हैं। इसमें काफी हद तक पीड़ित लोगों की भी लापरवाही सामने आई है। तीन युवकों ने जब गाड़ी को बुक किया तो स्कॉर्पियो मालिक ने किराए के रूप में मिलने वाली रकम के अलावा कुछ भी नहीं देखा। यदि तीनों लोगों से उनका आईडी कार्ड मांगा होता, सुरक्षा को लेकर गाड़ी में जीपीएस लगवाया होता तो शायद इस वारदात को टाला जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए गए हैं। बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
प्रयांक जैन, सीओ भोगांव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें