फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीआरपीएफ जवान की पत्नी का कत्ल...देवर सहित दो गिरफ्तार, बीच सड़क पर गोलियों से भून डाली थी विवाहिता

Wed, 10 Sep 2025 01:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में सीआरपीएफ जवान की पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के मामले में पुलिस ने देवर सहित दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए हैं। विवाहिता की हत्या उस समय की गई, जब वो कोर्ट से तारीख कर घर लौट रही थी। 
विज्ञापन
मंजू हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव सारंगपुर के पास कोर्ट से तारीख कर लौटते समय दिनदहाड़े गोली मारकर  सीआरपीएफ जवान की पत्नी की हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों में मृतका का देवर भी है। 
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद अमरदीप लाल ने बताया कि विगत 19 जुलाई को महिला के पिता हरी सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि अपनी बेटी मंजू की शादी 18 साल पहले मनोज कुमार पुत्र शिवचरन निवासी समोना राजाखेड़ा जिला धौलपुर राजस्थान के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से की थी।  मनोज कुमार सीआरपीएफ में तैनात है। 

उन्होंने बताया कि लगभग 9 वर्ष पूर्व से पुत्री का पति से घरेलू हिंसा को लेकर आगरा कोर्ट में मामला विचाराधीन चल रहा है। 18 जुलाई शाम करीब 4:00 बजे पुत्री मंजू अपनी बेटी के साथ आगरा कोर्ट से तारीख कर लौट रही थी। थाना क्षेत्र सारंगपुरा गांव के पास घर लौटते समय देवर प्रदीप, पति मनोज, सुरेंद्र, भूरी सिंह, जोगेंद्र धर्मेंद्र पुत्र काशीराम ने बेटी दिनदहाड़े रास्ते में चारों ओर से घेर लिया और गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन

घटना के संबंध में थाना फतेहाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, 27 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर महिला की हत्या के मामले में बांछित प्रदीप पुत्र शिवचरण निवासी राजपूत मौहल्ला फतेहाबाद व जोगेंद्र पुत्र शीतल प्रसाद निवासी समोना थाना राजाखेड़ा जिला धौलपुर को रेलवे अंडरपास शमशाबाद रोड के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वांछित आरोपी पति मनो, सुरेंद्र निवासी फतेहाबाद, भूरी सिंह, धर्मेंद्र पुत्र काशीराम निवासी अर्जुनकापुरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें