फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: श्रीनगर में सीआरपीएफ के जवान का निधन, गांव में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

Tue, 24 May 2022 11:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव दांडेहार निवासी सीआरपीएफ के जवान का श्रीनगर में हृदयगति रुकने से निधन हो गया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सैनिक का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह गांव पहुंचा, तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 
 
विज्ञापन
सीआरपीएफ के एएसआई सुभाष चंद्र पाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव डांडेहार निवासी सीआरपीएफ के एसआई का गाजीपुर पड़ाव (श्रीनगर) में ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से निधन हो गया। मंगलवार को पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। यहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन


ग्राम पंचायत समान के गांव डांडेहार निवासी सुभाष चंद्र पाल (50) सीआरपीएफ में एसआई के पद पर 243 बटालियन की ई-कंपनी में तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती अमरनाथ यात्रा में गाजीपुर पड़ाव पर थी। रविवार की रात को वह खाना खाकर सो गए। 

शव पहुंचते ही मच गया कोहराम 

सोमवार की सुबह जब वह नहीं जागे तो साथियों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया। इसके बाद अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हृदयगति रुकना बताया गया। मंगलवार को सुभाष चंद्र का पार्थिव शरीर जब गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

जवान के अंतिम संस्कार में दिल्ली से कमांडेंट संजीव कुमार भी पहुंचे। सुबह पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुभाष को अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर सपा के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, एसडीएम किशनी जयप्रकाश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

परीक्षा छोड़कर आई बेटी

गांव डांडेहार के रहने वाले सीआरपीएफ एसआई सुभाष चंद्र की निधन की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। सुभाष के एक पुत्र व दो पुत्री हैं, एक पुत्री की शादी हो चुकी है। पिता की मौत की खबर मिलते ही एक पुत्री कल्पना स्नातक की परीक्षा छोड़कर अंतिम दर्शन के लिए गांव डांडेहार आई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें