31 मार्च को हुआ था पर्दाफाश
31 मार्च को कोतवाली पुलिस ने जालसाजी का पर्दाफाश किया था। मुख्य आरोपी समेत पांच जालसाजों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। खास यह है कि मुख्य आरोपी राजेश अग्रवाल ने इसमें अपनी बेटी को भी शामिल किया था। उसे भी पुलिस ने जेल भेजा था। करीब चार बैंकों से यह तीन करोड़ रुपये की मोटी रकम ली थी।
सुरीर पुलिस ने 13.62 लाख की संपत्ति की कुर्क
सुरीर पुलिस के गांव ब्यौंही खंड के गांव भालई में गिरोहबंद एवं शराब माफिया की 13 लाख 62 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क की। एसडीएम मांट इंद्रनंदन सिंह व सीओ मांट नीलेश मिश्रा, कोतवाल अमर सिंह परमार की टीम ने गिरोह बंद शराब तस्कर गुलवीर निवासी गांव ब्यौंही खंड भालई की संपत्ति की कुर्क की कार्रवाई की।
कोतवाल अमर सिंह परमार ने बताया कि मांट के गांव ब्यौंही में गिरोह बंद एवं शराब माफिया ने गिरोह बनाकर आर्थिक व भौतिक लाभ प्राप्त करने के लिए शराब की बिक्री एवं मारपीट व हत्या जैसे आपराधिक कार्य करके अवैध रूप से अर्जित किए धन से अपने नाम पर एक आवासीय मकान 350 वर्ग गज बनवाकर तैयार किया है।