फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: गोशाला में घायल गोवंश को नोच रहे कौवे, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा; सीएम पोर्टल पर की शिकायत

Tue, 01 Aug 2023 03:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में गोशाला में घायल गोवंश को कौवे नोचते दिखे। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया। उन्होंनें सीएम पोर्टल पर शिकायत भी की है। 
विज्ञापन
Agra: गोशाला में घायल गोवंश को नोच रहे कौवे, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में गोशाला की स्थिति बदहाल है। रविवार को यहां गोवंश की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को गोशाला में हंगामा किया। यहां घायल पड़ी गाय को कौआ नोचते दिखा। ग्रामीणों ने देखा तो और अधिक आक्रोशित हो उठे। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।

विज्ञापन


मामला अकोला ब्लॉक के डावली गांव का है। गांव निवासी नवीन चौधरी ने सीएम पोर्टल पर शिकायत करते हुए बताया कि सोमवार को गोशाला में एक गोवंश बीमार जमीन पर पड़ा है। उसे कौए नोच रहे हैं। वहीं नवीन ने कहा कि रविवार को दो गायों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा गोशाला में गोवंशों को खाने के लिए भूसा नहीं मिल रहा है। गोवंश भूख से तड़प रहे हैं। पानी में भी कीड़े पड़े हुए हैं। 

यह भी पढ़ेंः- जमीन-पैसे के लालच में हत्या: फौजी जीजा ने रची खौफनाक साजिश...भाइयों ने दिया साथ, इकलौते साले को दी दर्दनाक मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रदीप चौधरी ने कहा कि गोशाला के रजिस्ट्रर में 50 गोवंश रजिस्टर्ड है। जबकि मौके पर सिर्फ 32 गाय ही हैं। इस तरफ किसी का कोई ध्यान नहीं है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया। हंगामा करने वालों में नदीम चौधरी, सुखदेव चौधरी, लवकुश, खजानी, पुष्पेंद्र, आकाश, बच्चू, शिव्वन आदि लोग हैं। खंड विकास अधिकारी अकोला सुष्मिता यादव का कहना है कि घायल गोवंश के चिकित्सक को भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें