फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज के पास धमाके से फैली दहशत, दो घायल

Sun, 08 Mar 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल से तकरीबन एक किलोमीटर दूर बसई पुलिस चौकी के पास शनिवार को कूड़े के ढेर में आग लगाने पर तेज धमाका होने से दहशत फैल गई। विस्फोट में कूड़ा बीनने वाले दो किशोर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं। काफी मशक्कत के बाद पता चल सका कि किसी वस्तु से पीतल निकालने के दौरान धमाका हुआ था। पुलिस ने बम की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन

घटना पूर्वाह्न तकरीबन 11 बजे की है। पुलिस चौकी के पीछे कूड़े के ढेर में कुछ विस्फोटक पड़ा था। बताते हैं कि कोलिहाई बस्ती के दो किशोर जाकिर और हुसैन उसमें से पीतल निकालने के लिए आग लगा दी। अचानक तेज धमाका हुआ। जाकिर और किशोर के हाथ, पैर और आंखों में चोटें आईं। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घायल बच्चों को फतेहाबाद रोड स्थित एक नर्सिंग होम में ले गए, जहां से बाद में अन्यत्र रेफर कर दिया गया। ताज के पास धमाके की खबर मिलने पर ताजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद रक्षा एजेंसियों के लोगों ने भी छानबीन की, मगर मौके पर कुछ नहीं मिल सका। पुलिस का कहना था कि देशी बम था। आग लगाने से फट गया था। उधर, शिल्पग्राम के पास भी एक मरकरी लाइट के फटने की घटना बताई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें