फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीकरी स्मारक में उमड़ी सैलानियों की भीड़

Sun, 30 Aug 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी में रक्षाबंधन के बाद स्मारक देखने पहुंचे हजारों सैलानी
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। रक्षाबंधन के दूसरे दिन शनिवार को ऐतिहासिक स्मारकों में सैलानियों की संख्या में इजाफा देखने को मिला। लंबे समय बाद ऐतिहासिक स्मारक पर दिनभर बड़ी संख्या में घरेलू पर्यटक दिखाई दिए। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से स्मारक परिसर और पर्यटन क्षेत्र में भी रौनक बनी रही।
विज्ञापन


रक्षाबंधन का पर्व मनाने के बाद शनिवार को परिवारों के साथ आगरा और आसपास के जिलों से सैलानी सीकरी पहुंचे। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से टूरिस्ट गाइड, स्थानीय दुकानदार, हस्तशिल्प विक्रेता, वाहन चालक, खान-पान से जुड़े कारोबारियों सहित अन्य लोगों को रोजगार और व्यवसाय का अवसर मिला। रक्षाबंधन पर सैलानियों की अच्छी संख्या पहुंचने से स्थानीय लोगों में भी उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें