फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के पास मिला किशोर का शव

Sun, 30 Aug 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे मिले किशोर के हाथ पर लिखा नाम स्रोत पुलिस
विज्ञापन
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे किशोर का शव मिला। सूचना पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा की टीम ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस हाथ पर लिखे नाम, कपड़ों और सीसीटीवी फुटेज के सहारे मृतक की पहचान कराने में जुटी है।
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा से करीब पांच मीटर दूर शनिवार की सुबह लखनऊ से आगरा वाली लाइन में सड़क किनारे करीब 17 वर्षीय किशोर का शव मिला। उसके सिर में चोट लगी थी और खून बह रहा था। एक पैर पर भी चोट के निशान मिले हैं। किशोर के हाथ पर मोलू गौतम लिखा हुआ था। वहीं कपड़ों पर टायर के निशान भी मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी। सूचना पर यूपीडा के अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को मोर्चरी भेज दिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि टोल प्लाजा के पास किशोर के कपड़ों पर किसी वाहन के टायरों के निशान भी मिले हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हुई है। शव की पहचान के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है। किशोर के हाथ पर लिखे नाम, कपड़ों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के सभी थानों में व्हाट्सएप के माध्यम से भी सूचना प्रसारित कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें