क्रेन से किया विशाल गणपति प्रतिमा का विसर्जन
पोला भाई ग्रुप की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। 25 फीट ऊंची विशाल गणेश प्रतिमा को क्रेन की सहायता से विसर्जित किया गया। पोला भाई ने बताया कि महोत्सव में हर बार की तरह इस वर्ष भी सबसे बड़ी गणपति जी की प्रतिमा को स्थापित किया गया था, जो लगभग 6700 किलोग्राम वजनी तथा 25 फीट लंबी थी। अपराह्न चार बजे क्रेन की मदद से गणेश प्रतिमा को अनुराग नगर बल्केश्वर में बने कुंड में विधि विधान से विसर्जन किया गया।
तीन बजे बैंड बाजों के साथ बड़ी धूमधाम से विसर्जन यात्रा निकाली गई। नाचते गाते श्रद्घालु गणपित बप्पा के जयघोष लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर आशू जैन, प्रदीप अग्रवाल (पार्षद), मंजीत सिंह, राममोहन शर्मा, प्रदीप शर्मा, पप्पू भाई, इंदर डावर, डॉ. कुंदनिका शर्मा, उमेश शर्मा (एडवोकेट), अनिल अग्रवाल (एडवोकेट), मोहित चोपड़ा, सुमित पाहवा, राजीव भसीन, बीनू यादव, गुरुदयाल सिंह बेदी, मनीष, संजय, डाॅ. सुभाष अरोड़ा, सजल गर्ग आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-
UP: 15 साल से संबंध, नाै महीने पहले कोर्ट मैरिज..अब युवक ने चलती कार में की ऐसी हरकत, सड़क पर पड़ी मिली युवती