फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी-बेटे समेत तीन घायल; ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम

Sun, 07 Sep 2025 01:05 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

हादसे में बाइक सवार की माैत से गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रख कर जाम लगा दिया। जानकारी पर थाना डौकी व फतेहाबाद पुलिस पहुंची। परिजन को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया गया, लेकिन परिजन ट्रैक्टर और चालक को पकड़े जाने की मांग कर रहे थे।
 
विज्ञापन
भीड़ को समझाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सिकरारा गांव के पास शनिवार को ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पत्नी, बेटे सहित तीन लोग घायल हो गए। गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने शव रखकर सर्विस रोड पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद परिजन को समझा बुझाकर लोगों ने शांत कराया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


फतेहाबाद के गांव उझावली निवासी रामविलास (25) अपने पिता महारा सिंह के साथ कस्बे के फिरोजाबाद चौराहे पर चाऊमीन का ठेला लगाते थे। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे रामविलास पत्नी रूमा देवी, पुत्र अंकित (3) व जेठसास नेमश्री के साथ थाना डौकी क्षेत्र के गांव मेहरा नाहरगंज में ससुराल सास को देखने के लिए जा रहे थे। 

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सिकरारा गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे गिरकर रामविलास की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पत्नी रूमा देवी, पुत्र अंकित व जेठसास नेमश्री घायल हो गईं। 
विज्ञापन


जानकारी पर परिजन व ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रख कर जाम लगा दिया। जानकारी पर थाना डौकी व फतेहाबाद पुलिस पहुंची। परिजन को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया गया, लेकिन परिजन ट्रैक्टर और चालक को पकड़े जाने की मांग कर रहे थे। बाद में पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। तब कहीं करीब दो घंटे बाद परिजन माने। परिजन के मुताबिक मृतक रामविलास के दो पुत्र एक पुत्री काव्या (8), करन (5 ) और अंकित (3) है।

 
विज्ञापन

सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं
ट्रैक्टर की टक्कर से युवक रामविलास की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। इकलौते पुत्र की मौत की खबर जैसे ही मां गिरिजा देवी और पिता महारा सिंह तक पहुंची, दोनों गश खाकर गिर पड़े। परिजन ने किसी तरह उन्हें संभाला। मां गिरिजा देवी बार-बार बेहोश होती और होश में आने पर रोरे हुए कहती कि मेरा बेटा कहां चला गया, अब मैं किसके सहारे जिंदगी काटूंगी। पिता महारा सिंह का भी रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार कह रहे थे। अब चाऊमीन की ठेले पर मेरा हाथ कौन बंटाएगा।

तीन मासूमों के सर से उठा पिता का साया
मृतक रामविलास अपने पीछे तीन छोटे-छोटे मासूम बच्चों को छोड़ गया है। बच्चों को अभी तक यह भी नहीं समझ आ रहा कि उनके पिता कहां चले गए। परिवारजन व रिश्तेदार बच्चों के आंसू देख कर खुद को भी संभाल नहीं पा रहे। मासूमों के सिर से पिता का साया उठ जाने से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें