फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश महोत्सव को लेकर बाजारों में पहुंची भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गणेश महोत्सव को लेकर जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बार जिले में गणेश चतुर्थी उत्सव 31 अगस्त से शुरू होने जा रहा है।इसके लिए बप्पा की मूर्तियों की बिक्री और त्योहार की अन्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को बाजार पहुंचे भक्तों ने गणेश भगवान के शृंगार के लिए खरीदारी की।
विज्ञापन

गणेश महोत्सवको लेकर सोमवार को जिले के प्रमुख बाजारों में भक्तों की भीड़ देखी गई। बाजारों में मूूर्तिकारों ने मनमोहक मूर्तियों की बिक्री शुरू कर दी है। भगवान गणेश की छोटी-बड़ी मूर्तियां श्रद्धालुओं को मोहित कर रही हैं। सोमवार को बाजार पहुंचे भक्तों ने गणेश भगवान की मूर्तियों के साथ ही गणेश महोत्सव के लए अन्य सामान की भी खरीदारी की। गणेश भगवान की मूर्ति को पहनाने के लिए वस्त्र,पटुका, माला आदि की खरीदारी की गई। वहीं महोत्सव को लेकर मंच आदि की सजावट के लिए भी भक्तों ने झालर व अन्य सामान की खरीददारी की।
गणेश की मूर्ति लेते समय रखें इस बात का ध्यान
आचार्य रामानंद शास्त्री ने बताया कि गणेश भगवान की मूर्ति लेते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि मूर्ति में उनका वाहन मूषक साथ में जरूर होना चाहिए। गणेश जी आशीर्वाद की मुद्रा में हों व उनके एक हाथ में मोदक भी होना चाहिए। ऐसी मूर्ति को वक्रतुंड माना जाता है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने दिए विशेष सफाइे के आदेश
31 अगस्त से शुरू होने जा रहे गणेश महोत्सव को लेकर चेयरमैन मनोरमा देवी ने सफाई कर्मचारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। सफाई कर्मचारियों को दिए निर्देश में चेयरमैन ने कहा है कि गणेश महोत्सव के अवसर पर शहर में विशेष सफाई का ध्यान रखा जाए।
गणेश महोत्सव में होगी श्रीमद् भागवत कथा
कुसमरा। नगर की गणपति सेवा समिति द्वारा बैंक ऑफ इंडिया के सामने पंडाल में गणेश महोत्सव का आयोजन 31 अगस्त से प्रारंभ होगा। गणेश महोत्सव में कमेटी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन अंतरराष्ट्रीय संत सुशील जी महाराज के मुखारविंदु से किया जाएगा। यह जानकारी कमेटी सचिव विनोदी मिश्रा ने दी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें