कासगंज में रोडबेज बस में सवार होने को मशक्कत करते यात्री ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। भड़ली नवमी पर वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जाने के लिए लोग गंतव्य तक बस से पहुंचने के लिए निकले। सहालग के चलते यात्रियों बस स्टैंड पर खासी भीड़ उमड़ी। यात्रियों की संख्या अधिक रहने से बसे कम पड़ गई। यात्रियों को बसों के लिए घंटो इंतजार करना पड़ा। वहीं बसों में स्थान न मिलने से खड़े होकर ही यात्रा करनी पड़ी।
भड़ली नवमी पर उन सभी की शादी विवाह होते है, जिनके शादी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त नहीं पड़ते। या फिर यदि रिश्ता हुए लंबा समय हो रहा है और मुहूर्त आस पास न हो तो वह उनके भी विवाह भड़ली नवमी पर होते हैं। ऐसे में समारोहों में शामिल होने के लिए पहुंचने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई। बरेली, मथुरा और आगरा के लिए यात्रियों को जाने को बस स्टैंड पर कई कई घंटे बसों का इंतजार करना पड़ा। जैसे ही कोई बस आती उसमें सवार होने को यात्रियों की भीड़ एकत्रित हो जाती। बसों में भीड़ चलते लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा।
- बरेली जाने के लिए एक घंटे से खड़े हैं, लेकिन बरेली के लिए बस नहीं मिली। 12 बजे एक बस आई थी, जिसमें भीड़ इतनी अधिक थी कि जगह ही नहीं मिली। अब दूसरी बस का इंतजार कर रहे हैं। - नंदराम, बस यात्री।
- आधे घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं दादरी जाना है। अभी तक कोई भी बस नहीं मिली है। बसों की कमी के चलते यात्रियों को परेशानी गर्मी में हो रही है। - टिंचू कुमार, बस यात्री।