नाकों पर पुलिस तैनात कर अपनी जिम्मेदारी निभाई
बांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं में प्रशासन ने एक ही योजना पर काम किया। निकास और प्रवेश मार्गों पर पुलिस का पहरा बैठाया गया है। प्रवेश और निकास मार्ग पर पुलिस दिखी। गलियों में रहने वाले मंदिर सेवायत, मंदिर के कर्मचारियों और दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ी।
बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गुंजन गोस्वामी राधा सनेह बिहारी मंदिर की गली से अपने घर के लिए जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। आधार कार्ड दिखाने के काफी देर बाद उन्हें जाने दिया गया। बता दें कि जन्माष्टमी पर रात करीब 1.45 बजे मंगला आरती के दौरान ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव के कारण हादसा हो गया था। मंदिर में भगदड़ मचने से दो श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। कई घायल हुए थे।